फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ फीसदी प्रॉपर्टी टैक्स अदा करने वाले क्षेत्रों में होगा अतिरिक्त विकास

Mon, 20 Feb 2017 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic - फोटो : reuters
विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स के भुगतान के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए नगर निगम ने सोमवार को विशेष घोषणा की। इसके तहत जो भी सेक्टर, कॉलोनियां व आरडब्ल्यूए अपने क्षेत्र की बकाया प्रॉपर्टी टैक्स का शत प्रतिशत भुगतान कराएंगे, वहां अतिरिक्त विकास कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए 25 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। जिसका फायदा वहां के निवासियों को मिलेगा। निगमायुक्त वी. उमाशंकर ने आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों व नागरिकों से आह्वान किया कि वह अपने क्षेत्रों की सभी संपत्तियों का बकाया टैक्स अदा करें और इसका लाभ उठाएं।

सरकार द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स पर लगे संपूर्ण ब्याज की माफी व मूल राशि पर 25 प्रतिशत की छूट का लाभ पहले ही दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त नगर निगम द्वारा पूरे टैक्स का भुगतान 28 फरवरी तक करने वाली कॉलोनी में 25 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि के विकास कार्य करवाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को विशेष कैंप में जमा करें प्रॉपर्टी टैक्स...

demo pic - फोटो : अमर उजाला
डिजिटल तरीकों से इस टैक्स का भुगतान करने पर एक फीसदी की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी, जो भुगतान करने वालों के टैक्स बिल में शामिल होगी। टैक्स जमा करने में अब केवल आठ दिन ही बचे हैं। नगर निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम कार्यालयों में अतिरिक्त काउंटरों की व्यवस्था की गई है।

इसके साथ ही नगर निगम की वेबसाइट www.mcg.gov.in पर ऑनलाइन अदायगी की भी सुविधा है। नगर निगम कार्यालयों में पांच हजार रुपये तक की राशि नकद प्राप्त की जा रही है। 50 हजार रुपये से अधिक की राशि चेक के माध्यम से जमा करवाई जा सकती है। चेक से जमा करवाने के मामले में रसीद ई-मेल से भेजी जाएगी।

नगर निगम द्वारा लोगों की सुविधा के लिए मंगलवार को भी विशेष कैंप लगाया जाएगा। सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक उद्योग विहार फेज-5 स्थित एचएसआईआईडीसी कॉप्लेक्स में इसका आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में संयुक्त निगमायुक्त-2 सहित जोनल टैक्सेशन ऑफिसर-2 देवेन्द्र कुमार मौके पर ही टैक्स संबंधी दावों व आपत्तियों का समाधान करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें