फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: एक्वा लाइन पर छह माह में 88 फीसदी यात्री बढ़ें, रिपोर्ट जारी

Fri, 26 Jul 2019 04:55 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
एक्वा लाइन - फोटो : Social media (File Photo)
विज्ञापन

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने एक्वा लाइन के छह माह की समीक्षा रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में बताया गया कि एक्वा लाइन पर पिछले छह माह में 88 फीसदी यात्री बढ़े हैं। यही नहीं, एक दिन में यात्रियों की उच्चतम संख्या 24,433 तक पहुंच गई। एक्वा लाइन मेट्रो में यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए कई अन्य सुधार भी किए गए। हालांकि, औसतन यात्रियों की संख्या रोजाना 14,827 है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया गया कि साप्ताहिक अवकाश पर मेट्रो के फेरे 163 से बढ़ाकर 221 तक कर दिए गए हैं। वहीं, व्यस्ततम घंटों में मेट्रो की फ्रीक्वेंसी 10 मिनट से घटाकर 7.30 मिनट की कर दी गई। जबकि सामान्य घंटों में फ्रीक्वेंसी 15 मिनट से घटाकर 10 मिनट की गई है।

बता दें कि उद्धाटन के दौरान 11 ट्रेनों से शुरुआत की गई थी, जिसे बढ़ाकर 17 कर दी गई है। वहीं, दो अन्य ट्रेनें भी चलानी है। फिलहाल उसके लिए टेस्टिंग चल रही है। जल्द ही यह ट्रेनें बेड़े में उतार दी जाएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक अब तक एक्वा लाइन पर 1,13,143 किमी का सफर मेट्रो कर चुकी है। सभी 21 मेट्रो स्टेशनों पर पीने के साफ पानी और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें