फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा पुलिस ने नाबालिग बच्ची को अवैध हिरासत में रखकर की मारपीट, अब NLSA ने दिया जांच का आदेश

Tue, 29 May 2018 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
नोएडा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा में चोरी के एक मामले में थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा 14 साल की किशोरी को अवैध हिरासत में रखने के मामले में नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी ने जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


नेशनल अथॉरिटी ने डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी को जांच कर मामले में रिपोर्ट सौंपने को कहा है। मामले में बच्चों के लिए काम करने वाली दिल्ली की एनजीओ बचपन बचाओ आंदोलन ने 24 मई को नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी में शिकायत की थी।

थाना सेक्टर-39 पुलिस ने ऐसी किसी किशोरी को अवैध हिरासत में रखने से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि सेक्टर-46 के एक घर में हुई चोरी के मामले में किशोरी को कानूनी रूप से पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का ये है कहना...

नोएडा पुलिस
पूछताछ के बाद उसे जाने दिया गया था। किशोरी की मां सेक्टर-46 के घर में काम करती थी। उसकी तबियत खराब होने पर मई में एक सप्ताह तक उसकी बेटी ने घर में काम किया था।

इसी दौरान मकान मालकिन ने घर में लाखों रुपये की ज्वैलरी चोरी होने की शिकायत थाना सेक्टर-39 पुलिस को दी थी। शिकायत में मकान मालिक ने किशोरी पर चोरी का संदेह व्यक्त किया था।

इसलिए पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया था। इसी मामले में बच्ची की मां ने बचपन बचाओ आंदोलन एनजीओ से उनकी बेटी को अवैध हिरासत में रखने और मारपीट करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें