फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट्रोजन सिलेंडर फैक्ट्री में लाखों का डाका

Thu, 01 May 2014 11:43 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में नाइट्रोजन सिलेंडर बनाने की फैक्ट्री में बृहस्पतिवार तड़के करीब दर्जनभर बदमाशों ने डाका डाला।
विज्ञापन


कैंटर और कार से आए बदमाश फैक्ट्री के कर्मचारीऔर चाय विक्रेता दंपति को बंधक बनाकर करीब 15 लाख का माल ले गए।

डकैती की जानकारी पर सुबह छह बजे फैक्ट्री पहुंचे संचालक ने पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी ने कविनगर पुलिस के साथ मौका-मुआयना कर 24 घंटे में डकैती के खुलासे का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र स्थित ई-1 में न्यू टेक एयर प्रोजेक्ट नाम से गाजियाबाद निवासी एनकेअत्री और राजकुमार नाइट्रोजन सिलेंडर बनाने का काम करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने ये फैक्ट्री राजेश टंडन से किराए पर ली है। बलिया का सुधीर फैक्ट्री में वेल्डर है। बुधवार रात सुधीर फैक्ट्री का ताला बंद कर बाहर सो रहा था।

तड़के साढ़े तीन बजे कार और कैंटर से 10-12 की संख्या में आए बदमाशों ने सुधीर और पास ही चाय की दुकान करने वाले दंपति (चंद्रपाल और सुनीता) को बंधक बना लिया। बदमाश फैक्ट्री का ताला तोड़कर करीब 15 लाख का मेटल, मशीनें और अन्य सामान भरकर ले गए।

चंद्रपाल ने बताया कि करीब 30 मिनट फैक्ट्री में रहे बदमाशों ने फोन भी तोड़कर फेंक दिया। एसपी सिटी ने उद्यमियाें को आश्वस्त किया है कि वह 24 घंटे में घटना खोल देंगे।

फैक्ट्री का पूर्व कर्मचारी पर शक
सूत्रों की मानें तो तीन माह पूर्व एक कर्मचारी से कहासुनी होने पर मालिकों ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। उसी पर संदेह है। फैक्ट्री से चुनिंदा कीमती सामान ही बदमाश ले गए हैं। इससे पता चलता है कि बदमाशों को सामान की पूरी जानकारी थी। चंद्रपाल ने बताया कि बुधवार रात करीब दो से चार बजे तक सफेद रंग और बिना नंबर की कार में सवार बदमाश क्षेत्र में घूमते रहे।

चौकी प्रभारी पर लापरवाही का आरोप
कारोबारियों ने बताया कि उन्होंने कई बार चौकी प्रभारी से क्षेत्र में संदिग्ध लोगों पर कार्रवाई की मांग की थी। मगर सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने एसपी सिटी से रात्रि गश्त की मांग की है।
विज्ञापन


खुद करेंगे सुरक्षा
वारदात से खौफजदा उद्यमी अब खुद अपनी सुरक्षा करेंगे। इसके लिए औद्योगिक क्षेत्र में लोहे के गेट लगाने, गार्ड्स की संख्या बढ़ाने और फैक्ट्रियाें के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है। गाजियाबाद इंडस्ट्रीज फेडरेशन के महामंत्री अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि पहले भी कई बार घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस का रवैया हमेशा नकारात्मक रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें