फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश कटारा की मां नीलम कटारा को देहरादून में उत्तराखंड पुलिस देगी सुरक्षा

Fri, 20 Nov 2020 07:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
नीतीश कटारा हत्याकांड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नीतीश कटारा की मां नीलम कटारा की जान को खतरा होने को लेकर दायर याचिका पर केंद्र ने शुक्रवार को हाईकोर्ट को अवगत कराया कि उन्हें पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने के लिए उत्तराखंड सरकार से कहा गया है। अपनी जान को खतरा होने को लेकर नीमल कटारा ने देहरादून में उनके निवास पर सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन


नीतीश कटारा की 2002 में हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 3 अक्तूबर 2016 को विकास यादव और विशाल को किडनैपिंग और हत्या के लिए 25 साल कठोर कारावास व इनके सहयोगी सुखदेव पहलवान को 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। इस मामले में 2002 से ही नीलम कटारा को सुरक्षा मुहैया करवाई जा रही है।

न्यायमूर्ति विभू बाखरु की एकल पीठ के समक्ष केंद्र सरकार ने कहा कि गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से अदालत में लंबित मामलों या चिकित्सा कारणों से उनके राष्ट्रीय राजधानी आने पर उनकी सुरक्षा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस वर्तमान में नीलम कटारा को सुरक्षा मुहैया करवा रही है। इसके बाद पीठ ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह नीलम की जान को खतरे का आकलन करने और इस संबंध में एक हलफनामा दाखिल करे। इसके बाद पीठ ने मामले में अगली सुनवाई 14 जनवरी के लिए सूचीबद्ध कर दी।

विज्ञापन

सुनवाई में नीलम के वकील प्रदीप डे ने दलील दी कि उनकी मुवक्किल नीलम कटारा आर्थिक व कुछ अन्य कारणों की वजह से इस महीने के अंत तक देहरादून में रहने के लिए जाएंगी। इसलिए उन्हें दिल्ली से देहरादून आवाजाही के दौरान भी सुरक्षा मुहैया करायी जाए, क्योंकि उन्हें उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से होकर आना होगा। इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार को भी इस दौरान उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया जाए। इस संबंध में भी पीठ ने हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा।

नीलम के वकील ने कहा था कि उनकी जान को खतरा है और पीठ के पास केंद्र प्राधिकार को दिल्ली और देहरादून दोनों जगहों पर उनकी सुरक्षा मुहैय कराने के लिए निर्देश देने का अधिकार है। वहीं केंद्र सरकार के स्थायी वकील गौरांग कंठ ने कहा कि दिल्ली पुलिस नीलम को सुरक्षा मुहैया करा रही है और गृह मंत्रालय ने पुलिस को स्थानीय खतरे का आकलन करते हुए दी जा रही सुरक्षा को जारी रखने के लिए कहा है।

उल्लेखनीय है कि 16-17 फरवरी 2002 में उत्तर प्रदेश के राजनेता डीपी यादव की बेटी भारती यादव से कथित प्रेमप्रसंग के शक में डीपी यादव के बेट विकास यादव और विशाल यादव ने सुखदेव की मदद से एक पार्टी से नीतीश कटारा का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें