फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निठारी केसः सुरेंद्र कोली हुआ कोर्ट में पेश, 9 जनवरी को होगी अंतिम सुनवाई

Sat, 05 Jan 2019 03:55 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
nithari case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश और दुनिया को हिला रख देने वाले नोएडा के चर्चित निठारी कांड की अंतिम सुनवाई शनिवार (5 जनवरी) होनी थी, जो 9 तारीख तक के लिए टल गई। सीबीआई की विशेष अदालत में निठारी कांड की सुनवाई चल रही है।

विज्ञापन


इस केस की आज अंतिम सुनवाई थी जो विशेष न्यायाधीश अमित वीर सिंह के अवकाश पर होने की वजह से टल गई। इस मामले में अगली सुनवाई 9 जनवरी को होगी तभी इस मामले में कोई फैसला आएगा।

सुनवाई के लिए निठारी कांड में अभियुक्त सुरेंद्र कोली को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया, लेकिन सुनवाई टल जाने के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


किन-किन मामलों में हुई फांसी की सजा
- 13 सिंतबर 2009 को एक बच्ची की हत्या के मामले में कोली-पंधेर को फांसी
- 12 मई 2010 को एक बच्ची की हत्या के मामले में कोली को फांसी
- 28 सितंबर 2010 को एक बच्ची की हत्या के मामले में कोली को फांसी
- 22 दिसंबर 2010 को एक बच्ची की हत्या के मामले में कोली को फांसी
- 24 दिसंबर 2012 को एक बच्ची की हत्या के मामले में कोली को फांसी
- 07 अक्टूबर 2016 को एक महिला की हत्या के मामले कोली को फांसी
- 16 दिसंबर 2016 को एक युवती के मामले में कोली को फांसी
- 24 जुलाई 2017 को एक युवती की हत्या मामले में कोली-पंधेर को फांसी
- 08 दिसंबर 2017 को  एक युवती की हत्या मामले में कोली-पंधेर को फांसी

विज्ञापन

आगे पढ़ें निठारी कांड की पूरी टाइमलाइन

  • 29 दिसंबर, 2006 को पुलिस ने निठारी कांड का खुलासा करते हुए नोएडा के सेक्टर-31 की कोठी नंबर डी-5 से सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह पंधेर को गिरफ्तार किया था। तब पुलिस ने डी-5 कोठी के पास नाले से दर्जनों बच्चों के कंकाल बरामद किए थे।
  • 10 जनवरी 2007 को सभी मामले सीबीआई को सुपुर्द कर दिए गए थे। सीबीआई ने कुल 19 एफआईआर में से 16 में आरोप पत्र अदालत में पेश किए। 16 मामलों में से अब तक सुरेंद्र कोली को सात मामलों में फांसी की सजा हो चुकी है।
  • 13 फरवरी, 2009: पहले मामले में सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह पंधेर को फांसी की सजा सुनाई। 11 सितंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पंधेर को बरी कर दिया। जबकि सुरेंद्र कोली की सजा बरकरार रखी। सुप्रीम कोर्ट ने भी 7 जनवरी को सुरेंद्र कोली की सजा को बरकरार रखते हुए उसकी अपील को खारिज कर दिया।
  • 12 मई, 2010 : दूसरे मामले में फांसी की सजा सुनाई।
  • 28 सितंबर, 2010 : तीसरे मामले में कोली को फांसी की सजा सुनाई।
  • 22 दिसंबर, 2010 : चौथे मामले में कोली को फांसी की सजा सुनाई।
  • 24 दिसंबर, 2012 : पांचवें मामले में कोली को फांसी की सजा सुनाई।
  • 7 अक्तूबर, 2016 : छठे मामले में कोली को फांसी की सजा सुनाई।
  • 16 दिसंबर, 2016 : सातवें मामले में कोली को फांसी की सजा सुनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें