सीपीसीबी के मुताबिक, दिल्ली में समग्र पीएम 2.5 का स्तर 298 रिकॉर्ड किया गया जबकि पीएम 10 का स्तर 468 दर्ज हुआ। एक्यूआई जब 100 से 200 के बीच रहता है तो यह ‘मध्यम’ श्रेणी में होता है, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
अधिकारियों ने कहा कि शनिवार शाम पर्याप्त बारिश की संभावना है जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार हो सकता है, लेकिन उन्होंने आग्रह किया कि हल्की बारिश से हवा मंद होगी जिससे स्थिति और तेजी से बिगड़ेगी।
केंद्र द्वारा संचालित, वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान प्रणाली (सफर) ने कहा कि तेज हवा चलने के साथ कोहरा छंटने की संभावना है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता के मद्देनजर, उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त पर्यावरण प्रदूषण प्राधिकरण (ईपीसीए) ने राष्ट्रीय राजधानी में ट्रकों के प्रवेश पर 24 घंटे के प्रतिबंध का आदेश दिया था।
ईपीसीए ने प्राधिकारियों से कहा कि गंभीर प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में शुक्रवार रात 11 बजे से शनिवार रात 11 बजे तक ट्रकों के प्रवेश पर रोक रहेगी।