देश और दुनिया को हिला रख देने वाले नोएडा के चर्चित निठारी कांड की अंतिम सुनवाई शनिवार (5 जनवरी) होनी थी, जो 9 तारीख तक के लिए टल गई। सीबीआई की विशेष अदालत में निठारी कांड की सुनवाई चल रही है।
इस केस की आज अंतिम सुनवाई थी जो विशेष न्यायाधीश अमित वीर सिंह के अवकाश पर होने की वजह से टल गई। इस मामले में अगली सुनवाई 9 जनवरी को होगी तभी इस मामले में कोई फैसला आएगा।
सुनवाई के लिए निठारी कांड में अभियुक्त सुरेंद्र कोली को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया, लेकिन सुनवाई टल जाने के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया।
किन-किन मामलों में हुई फांसी की सजा
- 13 सिंतबर 2009 को एक बच्ची की हत्या के मामले में कोली-पंधेर को फांसी
- 12 मई 2010 को एक बच्ची की हत्या के मामले में कोली को फांसी
- 28 सितंबर 2010 को एक बच्ची की हत्या के मामले में कोली को फांसी
- 22 दिसंबर 2010 को एक बच्ची की हत्या के मामले में कोली को फांसी
- 24 दिसंबर 2012 को एक बच्ची की हत्या के मामले में कोली को फांसी
- 07 अक्टूबर 2016 को एक महिला की हत्या के मामले कोली को फांसी
- 16 दिसंबर 2016 को एक युवती के मामले में कोली को फांसी
- 24 जुलाई 2017 को एक युवती की हत्या मामले में कोली-पंधेर को फांसी
- 08 दिसंबर 2017 को एक युवती की हत्या मामले में कोली-पंधेर को फांसी