फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा हत्याकांड: केस की मजबूती के लिए निशा का बयान जरूरी

Mon, 28 Apr 2014 01:02 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहा जितनी बार मसूरी या अन्य हिल स्टेशन पर घूमने गई, उसके साथ निशा रही। 17 अप्रैल को भी नेहा गाजियाबाद से निशा के साथ ही मेरठ आने की बात कहकर घर से चली थी।
विज्ञापन


जाहिर है, नेहा के बारे में निशा बहुत कुछ जानती है । ऐसे में उसका बयान अहम हो गया है। गाजियाबाद के थाना विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित भूड़ भारतनगर निवासी नेहा वर्मा की 17 अप्रैल को जिमखाना मैदान के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

हत्याकांड में आरोपी वसीम, आसिफ और सुहेब को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। निशा को तलाश रही पुलिस ने नेहा के पति विपिन वर्मा और मां मधु से मदद मांगी है।
विज्ञापन


अहम साक्ष्य मोबाइल नहीं हुआ बरामद: नेहा को गोली मारने के बाद उसका मोबाइल भी आरोपी ले गए थे। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार तो कर लिया, मगर मोबाइल नहीं मिला।

बिलाल को लेकर बैकफुट पर पुलिस: वसीम ने नेहा की हत्या की वजह हिस्ट्रीशीटर हाजी गल्ला के बेटे बिलाल को बताया। पुलिस बिलाल को तलाशने में जुटी थी, मगर अचानक ही पुलिस बैकफुट पर आ गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्याकांड में बिलाल का कोई रोल नहीं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें