100 शीर्ष कॉलेजों की श्रेणी में डीयू के 29 कॉलेज
मिरांडा हाउस, हिंदू, लेडी श्रीराम कॉलेज, आत्मराम सनातन धर्म, किरोड़ीमल कॉलेज, सेंट स्टीफंस, श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, हंसराज, वेंकटेश्वर कॉलेज, लेडी इरविन कॉलेज, आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज, दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, गार्गी कॉलेज, देशबंधु कॉलेज, दौलतराम कॉलेज, मैत्रेयी कॉलेज, दयाल सिंह कॉलेज, शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लॉयड साइंस फॉर वूमेन, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, कमला नेहरू कॉलेज, रामानुजन कॉलेज, शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज, इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वूमेन, श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स, रामजस कॉलेज, शिवाजी कॉलेज, इंस्टिट्यूट ऑफ होम इकोनॉमिक्स, श्यामलाल कॉलेज, केशव महाविद्यालय।
मिरांडा कॉलेज की प्राचार्य डॉ. विजयलक्ष्मी नंदा ने लगातार शीर्ष पायदान पर बने रहने पर कहा कि यह एक उपलब्धि है। हमें अभी और काम करना है और थकना नहीं है। हमसे अपेक्षाएं काफी बढ़ रही हैं। हम इन अपेक्षाओं पर खरा उतर रहे हैं। अब कॉलेज को नई ऊंचाईयों तक लेकर जाना है। यह रैकिंग प्रोत्साहन है मेहनत से आगे काम करने के लिए। इस रैकिंग में छात्रों, शिक्षकों, डीयू प्रशासन, और नॉन टीचिंग स्टॉफ की भी अहम भूमिका है।
आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ज्ञानतोष झा ने कहा कि यह रैकिंग पाना एक सामूहिक प्रयास है। यह एक उपलब्धि और चुनौती दोनो हैं। अब हमें सातवें पायदान से ऊपर जाना है। हम इस रैकिंग में लगातार अच्छा कर रहे हैं। यह बड़ी उपलब्धि है जिसे अकेले हासिल नहीं किया जा सकता है। इस सफलता में शिक्षक, छात्रों, नॉन टीचिंग स्टॉफ और डीयू प्रशासन की बड़ी अहम भूमिका है।
मिरांडा से निकली है कई हस्तियां
ग्लैमर और राजनीति के क्षेत्र में आगे ले जाने वाले इस गर्ल्स कॉलेज से केवल पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ही नहीं बल्कि माकपा नेता व सांसद वृंदा करात भी राजनीति के क्षेत्र में कूदी हैं। इनके अलावा अभिनेत्री मल्लिका शेरावत, नंदिता दास, शोभना नारायण, मीरा नायर, मौनी राय, मिनिषा लांबा के नाम शामिल हैं। नॉर्थ कैम्पस स्थित यह कॉलेज गर्ल्स कॉलेजों में छात्राओं की पहली पसंद होती है।
कॉलेज की स्थापना
मिरांडा हाउस कॉलेज की स्थापना 1948 में सर मौरिस ग्वायर ने की थी। कॉलेज का नाम सर मौरिस ग्वायर की बेटी के नाम पर ही रखा गया है। इसकी नींव लेडी एडविना माउंटबेटन ने 7 मार्च 1948 को रखी थी। कॉलेज के भवन को डीयू कैम्पस में हैरीटेज बिल्डिंग के नाम से भी जाना जाता है। कॉलेज की स्थापना का मूल उद्देश्य महिलाओं में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करना था, जिसमें कॉलेज काफी हद तक सफल भी हुआ है। इसी का नतीजा है कि आज कॉलेज को डीयू के टॉप कॉलेजों में गिना जाता है।