फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया के माता-पिता की राष्ट्रपति से गुहार, दोषी विनय की याचिका न करें स्वीकार

Sun, 08 Dec 2019 01:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

निर्भया के माता-पिता ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर सामूहिक दुष्कर्म के दोषी विनय शर्मा की दया याचिका खारिज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की दया याचिका स्वीकार नहीं की जानी चाहिए। क्योंकि यह बेहद खतरनाक है। ऐसे दरिंदों को समाज में खुला नहीं छोड़ा जा सकता।

विज्ञापन


निर्भया के पिता का कहना है कि बेटी से दरिंदगी करने वाले विनय शर्मा ने अपना जीवन बचाने के लिए राष्ट्रपति से दया की गुहार लगाई है। इसीलिए उन्होंने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर विनय शर्मा की याचिका स्वीकार न करने का आग्रह किया है। 

उन्हें उम्मीद है कि राष्ट्रपति उनकी मांग को स्वीकार करते हुए विनय की दया याचिका खारिज कर देंगे। निर्भया के पिता का कहना है कि राष्ट्रपति को पत्र में लिखा है कि यह दया याचिका मौत की सजा से बचने और न्यायिक प्रक्रिया में बाधा डालने के लिए जान-बूझकर किया गया प्रयास है। 
विज्ञापन


बता दें कि विनय की दया याचिका केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास भेजी है। इससे पहले, दिल्ली सरकार के सामने दया याचिका लगाई गई थी। इसे खारिज करते हुए दिल्ली सरकार ने अपनी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेज दी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें