बता दें कि नागरिकता कानून को लेकर रविवार को जोरदार प्रदर्शन हुआ। यह प्रदर्शन सोमवार को भी जारी है। इधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा छात्रों से मारपीट के विरोध में इंडिया गेट के सामने सड़क पर ही धरने पर बैठ गई। प्रियंका के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, केसी वेणुगोपाल, एके एंटनी, पीएल पुनिया, अहमद पटेल और अन्य नेता धरने पर बैठे।
इससे पहले प्रियंका गांधी ने सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा था कि सरकार ने संविधान और छात्रों पर हमला किया है। उन्होंने (पुलिस) ने विश्वविद्यालय में प्रवेश कर छात्रों पर हमला किया। हम संविधान के लिए लड़ेंगे, हम इस सरकार के खिलाफ लड़ेंगे।