निर्भया के चार में से तीन दोषियों के सभी कानूनी विकल्प खत्म होने के बाद तिहाड़ प्रशासन गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचा। जेल प्रशासन ने दोषियों के लिए नया डेथ वारंट जारी करने का अनुरोध किया है।
Nirbhaya Case: Court of additional sessions Judge Dharmendra Rana has sought response of all respondents including convicts and fixed the hearing for tomorrow https://t.co/WuwsPAbxD4
हाईकोर्ट ने कहा था- दोषी सात दिन में पूरे करें सभी विकल्प
निर्भया के चारों दोषियों को एक साथ फांसी पर लटकाया जाएगा। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को दोषियों को जल्द फांसी पर लटकाने की केंद्र सरकार व दिल्ली सरकार की याचिका को खारिज करते हुए कहा, दोषियों को अलग अलग नहीं, बल्कि एक साथ ही फांसी दी जाएगी।