दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन आरोपों को सिरे से नकारा है जिसमें कहा गया कि दिल्ली सरकार दोषियों की फांसी को लटकाने का काम किया। उन्होंने कहा कि वो सभी काम जो दिल्ली सरकार के अधीन थे हमने कुछ घंटों में निपटा दिए।
हमने इस केस से जुड़े किसी काम में कभी देरी नहीं की। दिल्ली सरकार की इस केस में मुश्किल से ही कोई भूमिका रही। हम चाहते हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द फांसी हो।