चाहे कितनी भी कानूनी तरकीबें लगा लें लेकिन दोषी फांसी की सजा से नहीं बच सकते। यह बात गुरुवार को निर्भया के पिता ने कही। यह बयान गुरुवार को दोषियों की फांसी की तारीख के बारे में अदालत द्वारा जेल प्रशासन से रिपोर्ट मांगे जाने के बाद आया है। उन्होंने कहा कि दोषियों का डेथ वारंट रद्द करने के मुद्दे पर अदालत शुक्रवार को सुनवाई करेगी।
निर्भया के पिता ने कहा कि आरोपी व दोषियों के लिए तमाम कानून हैं लेकिन पीड़ित परिवार के लिए कोई कानून नहीं है। इस वजह से ही सारी परेशानी हो रही हैं। तब भी हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है और इंसाफ के लिए लड़ते रहेंगे। अब दोषियों की फांसी दूर नहीं है और उन्हें इसके लिए तैयार रहना चाहिए। यह एक दिन होना ही है।