गिरफ्तार आरोपी की पहचान निहाल विहार निवासी सुनील उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। सोमवार दोपहर पुलिस को विकासपुरी इलाके में एक नौ साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची ने बच्ची की काउंसलिंग करवाई और फिर मेडिकल करवाकर अगवा और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया।
जांच में पता चला कि बच्ची की मां सोमवार को इलाज करवाने के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल गई थी। बच्ची घर में अकेली थी। वह दोपहर में अपनी चाची के घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में सुनील मिला और बच्ची को चाकू के नोक पर अगवा कर लिया।
सूत्रों के मुताबिक आरोपी बच्ची के एक मकान में ले गया और जहां बच्ची के दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी ने उसे चाकू मारने की धमकी दी और उसके चेहरे पर वार कर दिया। बच्ची के लगातार शोर मचाने पर पकड़े जाने के डर से आरोपी वहां से फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसके जरिए पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली। बाद में पुलिस ने आरोपी को निहाल विहार इलाके से गिरफ्तार कर लिया।