फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर नौ साल की बच्ची की मौत, नीचे खेल रहे भाई को लगा रही थी आवाज

Sat, 11 Mar 2023 10:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केशवपुरम में तीसरी मंजिल से गिरकर नौ साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना के समय बच्ची बालकनी से नीचे में खेल रहे भाई को ऊपर बुला रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केशवपुरम में तीसरी मंजिल से गिरकर नौ साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना के समय बच्ची बालकनी से नीचे में खेल रहे भाई को ऊपर बुला रही थी। तभी उसका पैर फिसल गया और वह गिर गई। 

विज्ञापन


मां पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। परिवार वालों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है।

बच्ची परिजनों के साथ केशवपुरम के एक मकान की तीसरी मंजिल पर रहती थी। उसके माता-पिता फैक्टरी में काम करते हैं। शुक्रवार को माता-पिता फैक्टरी गए थे। दोपहर में बच्ची की मां घर पहुंची। उसने बेटी को बाहर खेल रहे छह साल के भाई को बुलाने के लिए कहा। 
विज्ञापन


बच्ची बालकनी से भाई को आवाज लगाने लगी। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गिर गई। उसके सिर में गंभीर चोट लगी। महिला ने बताया कि घटना के समय वह खाना खाने घर आई थी। पुलिस का कहना है कि बच्ची की दुर्घटनावश मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें