फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण जयंती गाथा में मोदी का साथ देंगे नौ रत्न संग 117 सिपहसलार

Thu, 27 Oct 2016 12:04 AM IST
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
50 वर्ष के जवान हरियाणा की स्वर्ण जयंती कार्यक्रम मनाया जाएगा।  स्वर्ण जयंती की गाथा में मोदी के नौ रत्न हर वक्त साथ रहेंगे। स्वर्ण जयंती के भव्य समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का हौसला बढ़ाने मोदी के संग 117 सिपहसलार शामिल होंगे और भव्य कार्यक्रम का गवाह बनेंगे। मंच से मनोहर लाल %हरियाणा एक-हरियाणावीं एक’ का संदेश देंगे।

प्रदेश की स्वर्ण जयंती समारोह के बाद से होने वाले अन्य प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मनोहर सरकार को मजबूती देने के लिए मोदी के मंत्री खड़े होंगे। समारोह में 1355 वीवीआईपी के बैठने की जगह तय किया गया है। इनमेें केंद्र सरकार के सभी मंत्रियों, भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री व अन्य कैबिनेट मंत्री को बुलाया है।
विज्ञापन


इसमें मोदी के नौ मंत्री यह संदेश देंगे कि केंद्र सरकार हरियाणा के साथ खड़ी है। मोदी के नौरत्नों के जरिये निवेशकों में विश्वास बहाली के साथ विकास का नया मॉडल खींचने की तैयारी होगी। इसके लिए मनोहर सरकार भी केंद्र की पैरवी में लगी है।

हालांकि समय-समय पर मंत्री बदलते रहेंगे। मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया की मुहिम छेडने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा को अपना दूसरा घर बताते रहे हैं। गुजरात में मुख्यमंत्री बनने से भाजपा प्रभारी के रूप में उन्होंने पूरे प्रदेश को नजदीक से देखा है।

उन्हीं की लहर में यहां पहली बार भाजपा को बहुमत मिला और उन्होंने अपने खासमखास संघ के साथी मनोहर लाल को यहां की कमान दी थी। निवेश को बढ़ाने की केंद्र की मुहिम को आगे बढ़ाने को लेकर मनोहर सरकार ने मार्च महीने में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट करवाया था। जिसमें भी मोदी के मंत्री शामिल हुए थे।

निवेश और विकास में भी देंगे सहयोग
स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के बाद हरियाणा प्रवासी दिवस और अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह मनाया जा रहा है। इन तीन दिवसीय कार्यक्रमों में भी हर दिन तीन केंद्रीय मंत्री को आमंत्रित किया गया है। ये मंत्री मोदी का संदेश लेकर आएंगे और साथ में निवेश भी। मंत्री अपने-अपने महकमें से विकास में सहयोग भी देने के लिए जुटेंगे। भारत में अमेरिका के राजदूत रिचर्ड आर वर्मा भी मंच से विकास और निवेश का संदेश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें