फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः ट्रक ने मारी ऐसी टक्कर सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी डीटीसी बस, 9 गंभीर

Wed, 17 Oct 2018 01:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीटीसी बस और ट्रक के बीच भिड़ंत, पलटी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के वजीराबाद इलाके में बुधवार(17 अक्तूबर) को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक डीटीसी बस को सामने से आती ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे बस पलट गयी। इस हादसे में डीटीसी बस के ड्राइवर समेत 9 लोग बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के अनुसार वजीराबाद फ्लाईओवर पर यह हादसा आज सुबह 6 बजे हुआ जब डीटीसी बस भलस्वा डेयरी से कश्मीरी गेट की ओर जा रही थी। अधिकारी ने आगे बताया कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त बस में 21 लोग सवार थे।

उत्तरी दिल्ली की डिप्टी कमिश्नर नूपुर प्रसाद ने बताया कि सभी घायलों को तुरंत सुश्रुत ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें