फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में नशे का सौदागर, चाय पत्ती के डिब्बों से 100 करोड़ की हेरोइन बरामद

Wed, 17 Oct 2018 06:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थों की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़कर नशे के दो सौदागर को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 25 किलो हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हेरोइन म्यांमार (गोल्डन ट्राइंगल) से मणिपुर होकर दिल्ली आई थी। ट्रक में चाय की पत्तियों के बीच में छिपाकर इस खेप को दिल्ली लाया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में एक बुजुर्ग है।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार नार्थन रेंज को सूचना मिली थी कि कुछ लोग असम, यूपी, एमपी, राजस्थान व दिल्ली में मादक पदार्थों की तस्करी में लगे हुए हैं। करीब तीन महीने की तफ्तीश के बाद एसीपी मनोज दीक्षित की टीम को 13 अक्तूबर को सूचना मिली थी कि गिरोह का सदस्य सईद खान ट्रक में हेरोइन की खेप लेकर संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर आएगा। एसआई प्रवीण राठी की देखरेख में एएसआई सुरेश की टीम ने  घेराबंदी कर सईद खान (62) को पकड़ लिया।

ट्रक की तलाशी लेने पर चाय पत्ती के डिब्बों के नीचे छिपाकर लाई गई 25 किलो हेरोइन बरामद की गई है। सईद ने बताया कि मंदसौर, मध्यप्रदेश निवासी घनश्याम और राजू के कहने पर मणिपुर निवासी जमीर ने उसे हेरोइन दी थी। वह ट्रक में चाय के बीच हेरोइन छिपाकर लाता था। इसके बाद एक टीम को मध्यप्रदेश भेजा गया। वहां से घनश्याम(46) को गिरफ्तार कर लिया। घनश्याम ने बताया कि वह निलेश व अन्य साथियों के साथ हेरोइन की खेप को फाइनेंस करता था। सईद खान ने बताया कि वह चार-पांच वर्ष से हेरोइन की सप्लाई कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें