फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीकर ने भगवंत मान को लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेने से रोका, बनी जांच कमेटी

Mon, 25 Jul 2016 11:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भगवंत मान - फोटो : ANI
विज्ञापन
आप सांसद भगवंत मान के खिलाफ संसद की सुरक्षा की अनदेखी कर उसका लाइव वीडियो अपने फेसबुक पर डालने के बाद उन पर कार्यवाही करते हुए लोकसभा स्पीकर ने नौ सदस्यीय समिति का गठन किया है जो इस मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन


अब अपनी सदस्यता बचाने के लिए भगवंत मान को इस कमेटी के सवालों का जवाब देना होगा। कमेटी को तीन अगस्‍त तक अपनी रिपोर्ट देनी है। कमेटी का अध्यक्ष संसद सदस्य किरीट सोमैया को बनाया गया है। इसमें भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी भी शामिल हैं। स्पीकर ने कमेटी को अधिकार दिया है कि वो स्वयं जांच की प्रक्रिया का निर्धारण करे।

 गौरतलब है कि इस संसदीय ‌समिति की जांच रिपोर्ट आने तक स्पीकर ने भगवंत मान को संसद की कार्यवाही में भाग लेने से मना कर दिया है। बता दें कि भगवंत मान ने संसद के कई ऐसे इलाकों का वीडियो अपने फेसबुक पर डाल दिया था जिसकी रिकॉर्डिंग प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिखित में मांगी थी माफी

भगवंत मान - फोटो : ANI
बता दें कि हाल ही में पंजाब से आम आदमी पार्टी के‌ सांसद भगवंत मान ने अपने फेसबुक पर संसद में प्रवेश करते हुए उसका लाइव वीडियो शेयर किया था जिसके बाद संसद के दोनों सदनों में इस पर भारी हंगामा हुआ था। 

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लोकसभा स्पीकर ने उन्हें समन जारी किया था जिसके बाद उन्होंने बिना शर्त लिखित में माफी भी मांगी थी।

मामला यहीं पर नहीं रुका। कुछ सांसदों ने स्पीकर से शिकायत करते हुए कहा कि इस दौरान भगवंत मान ने शराब पी रखी थी। इन शिकायतों के बाद लोकसभा स्पीकर ने पूरे मामले की जांच के लिए नौ सदस्यीय सांसदों की एक समिति के निर्माण का फैसला किया।

मान के कृत्य के बाद खुद लोकसभा स्पीकर ने कहा था कि संसद की सुरक्षा की अनदखी नहीं की जा सकती क्योंकि हम इसके लिए 14 लोगों की जान गंवा चुके हैं। मालूम हो कि 2001 में संसद पर आतंकी हमले के दौरान 14 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें