फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: दिल्ली-एनसीआर में एक महीने तक नौ लोकल ट्रेनें रद्द, दैनिक यात्रियों की होगी जेब ढीली

Sun, 01 Mar 2026 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह रद्दीकरण 1 से 31 मार्च तक प्रभावी रहेगा। रेलवे के अनुसार,ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय परिचालन संबंधी कारणों से लिया गया है।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर रेलवे ने परिचालन कारणों के चलते दिल्ली-एनसीआर में चलने वाली कई लोकल और पैसेंजर ट्रेनों को एक माह के लिए रद्द करने का फैसला किया है। यह रद्दीकरण 1 से 31 मार्च तक प्रभावी रहेगा। रेलवे के अनुसार,ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय परिचालन संबंधी कारणों से लिया गया है। इनमें मेंटेनेंस, पावर ब्लॉक व तकनीकी कार्य शामिल हैं। ट्रेनों के रद्द करने के फैसले से इन रूटों पर रोजाना अपडाउन करने वालों की जेब का खर्च बढ़ जाएगा। 

विज्ञापन


प्रमुख ट्रेनों में 64449 (गाजियाबाद-नई दिल्ली), 64428 (नई दिल्ली-गाजियाबाद), 64431 (गाजियाबाद-नई दिल्ली), 64450 (नई दिल्ली-गाजियाबाद), 64095 (नई दिल्ली-शकूरबस्ती), 74031 (गरही हरसारू-फरुखनगर), 74033 (दिल्ली सराय रोहिल्ला-फरुखनगर), 74036 (फरुखनगर-दिल्ली सराय रोहिल्ला) और 74038 (फरुखनगर-गरही हरसारू) शामिल हैं। 

दिल्ली-गाजियाबाद और दिल्ली-फरुखनगर रूट पर चलने वाली ये सेवाएं रोजाना दफ्तर जाने वाले यात्रियों के लिए अहम मानी जाती हैं। दिल्ली-गाजियाबाद रूट पर पहले से चल रही कुछ स्पेशल होली ट्रेनों के बावजूद इन लोकल ट्रेनों की रद्दीकरण से रोजाना यात्रियों को काफी असुविधा हो सकती है। इसके अलावा होली के बाद बढ़ती भीड़ के बीच भी असुविधा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें