वहीं पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस पूरी वारदात में साहिल के पिता की बड़ी भूमिका सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पिता वीरेंद्र सिंह गहलोत को साहिल की पहली शादी के बारे में पता था इसके बावजूद उन्होंने उस पर दूसरी शादी का दबाव डाला और दूसरी शादी करा दी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या सभी आरोपी निक्की यादव की हत्या में शामिल थे।
इसके अलावा पुलिस ने दिल्ली में पूरा रूट चेक कर लिया है, जहां आरोपी निक्की यादव को ले गया था। पुलिस को 3 से 4 सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें साहिल, उसकी कार और निक्की यादव दिखाई दे रहे हैं।