दिल्ली के चर्चित निक्की यादव हत्याकांड मामले में आरोपी साहिल को द्वारका कोर्ट ने 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आज ही उसकी सात दिन की पुलिस रिमांड पर खत्म हुई थी जिसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि साहिल की गिरफ्तारी 14 फरवरी को हुई थी। उस पर आरोप है कि उसने अपनी पहली पत्नी निक्की यादव की डाटा केबल से गला दबाकर हत्या कर दी। फिर लगभग 40 किलोमीटर तक उसकी लाश अपनी कार की अगली सीट पर बैठाकर अपने गांव मित्राऊं ले गया। वहां उसने अपने ढाबे में रखे फ्रिज में निक्की का शव छिपा दिया और उसी दिन जाकर दूसरी लड़की से शादी कर ली।