फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हिरासत में लिए गए विदेशियों ने कर्मचारियों और अधिकारियों को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
-नरेला के लामपुर स्थित हिरासत केंद्र की घटना, पथराव कर आधा दर्जन को किया घायल
-केंद्र के इंचार्ज के बयान पर आरोपी विदेशी नागरिकों पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । नरेला के लामपुर स्थित हिरासत केंद्र में निर्वासन के लिए हिरासत में लिए गए सात नाइजीरियाई नागरिकों ने खुद को छुड़ाने के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों को बंधक बना लिया। आरोपियों ने पथराव कर आधा दर्जन कर्मचारियों को घायल कर दिया। जानकारी मिलने पर पहुंची नरेला थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया और घायल कर्मियों व अधिकारियों को पास के अस्पताल लेकर गई। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, मारपीट और गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग
अवैध रूप से राजधानी में रहने वाले विदेशी नागरिकों को पुलिस पकड़ने के बाद हिरासत केंद्र में रखती है। प्राथमिकी में केंद्र के इंचार्ज सत्यवीर सिंह ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर पथराव करने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि 16 मार्च की सुबह करीब 11.30 बजे ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और दो जेल अधिकारी नियमित मेडिकल जांच के लिए ब्लॉक नंबर-1 में गए, जहां मौजूद विदेशी नागरिकों ने उन्हें बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते पर केंद्र के इंचार्ज अन्य कर्मचारियों के साथ पहुंचे, लेकिन उन्हें भी बंधक बना लिया गया। आरोपियों से सहयोग नहीं मिलने पर उन्होंने थाने को जानकारी दी, जिसके बाद थाना प्रभारी और एसीपी पहुंचे। अनुरोध पर बंदियों ने केंद्र के इंचार्ज और डॉक्टरों को बाहर जाने की अनुमति दी, लेकिन अन्य कर्मचारियों को बंधक बनाए रखा। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए सभी कर्मचारियों को ब्लॉक से बाहर निकाला। हालांकि, इसके बाद बंदियों ने पुलिस सहित पूरे स्टाफ पर पत्थर और ईंट से हमला कर दिया। पथराव में हेड वार्डर चंदर शेखर और वार्डर विक्की के हाथों में चोटें आई। सुरेंद्र मीणा व चंदरपाल को गंभीर चोट लगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें