फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सात साल बाद जेल से निकले गैंगस्टर की दुकान पर गोली मारकर हत्या, पिता-भांजा और पड़ोसी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-बवाना के हरेवली गांव की घटना, दुकान चलाने वाला युवक हाल ही में जेल से निकला था बाहर
विज्ञापन

-सूत्रों के मुताबिक मृतक गोगी गैंग का सदस्य, टिल्लू गैंग पर हत्या का शक, पुलिस हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बवाना इलाके में बृहस्पतिवार की शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर एक दुकानदार की हत्या कर दी और वहीं उसके पिता, 10 साल के भांजे और एक पड़ोसी भी गोली लगने से घायल हो गए हैं। मृतक की शिनाख्त 26 साल के रवि के रूप में हुई है। पिता अनिल, भांजे और पड़ोसी पुनीत का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गैंगवार की वजह से हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रवि गैंगस्टर गोगी गैंग का सदस्य था और एक मामले में जेल में सात साल रहने के बाद कुछ दिन पहले निकला था। छानबीन में पता चला कि 15 दिन से वह परचून की दुकान चला रहा था।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब पौने छह बजे पुलिस को बवाना के हरेवली गांव में गोलीबारी की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि बाइक सवार युवकों ने परचून की दुकान चलाने वाले रवि और उसके पिता समेत चार लोगों को गोली मार दी है। सभी को पास के अस्पताल में लेकर गए हैं। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर छानबीन के दौरान चश्मदीदों ने बताया कि बाइक सवार तीन युवक ने वारदात को अंजाम दिया। तीनों बाइक से मौके पर पहुंचे, एक बाइक पर सवार था, जबकि दो लोग दुकान पर पहुंचे और रवि पर ताबड़तोड़ गोली चलाई और भाग गए। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने छानबीन करने के बाद मौके से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए। रवि के पिता अनिल खेतीबाड़ी करते हैं। वहीं उसका 10 साल का भांजा अपने मामा के घर घूमने आया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि रवि पर टिल्लू गैंग के बदमाशों ने गोलीबारी की है। पुलिस ने हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया है। पुलिस फुटेज के जरिए हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें