फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरियाई ने की ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की पिटाई, वीडियो वायरल

Thu, 21 Mar 2019 01:11 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

द्वारका इलाके के मोहन गार्डन इलाके में रांग साइड और बैगर हेल्मेट के आ रहे एक नाइजीरियाई नागरिक को रोकना पुलिस को महंगा पड़ गया। आरोपी ने ट्रैफिक पुलिस के तीन जवानों पर हमला कर दिया। पुलिस पर अफ्रीकी के भारी पड़ता देखकर भीड़ ने उसे दबोचकर पिटाई कर दी। पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो गया है।

विज्ञापन


इधर स्थानीय पुलिस की ओर से मामले में लापरवाही बरती गई। पुलिस ने मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया। मामले ने जब तूल पकड़ा तो पुलिस की भूमिका की जांच के लिए एसीपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। बुधवार को मोहन गार्डन थाना पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और ड्यूटी के दौरान मारपीट करने का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार दोपहर के समय की है। तिलक नगर ट्रैफिक सर्किल में तैनात एएसआई ओमप्रकाश, सिपाही अजय व गौरव द्वारका मोड़ के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मूलरूप से नाइजीरिया का रहने वाला प्रिंस (32) नामक युवक वहां स्कूटी पर रांग साइड व बैगर हेल्मेट के पहुंचा। पुलिस ने आरोपी को रोका और उससे स्कूटी के कागजात मांगे। 
विज्ञापन


इसी बात पर आरोपी पुलिस कर्मियों से बहस करने लगा। आरोपी ने सिपाही अजय का गिरेबान पकड़ लिया और हाथापाई करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने सभी पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। आरोपी पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ने लगा तो लोगों ने उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इधर लोकल पुलिस ने डीपी एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को छोड़ दिया।

वीडियो वायरल हुआ तो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी हुई। मामले की जांच के आदेश देकर नाइजीरियाई के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए कहा गया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी प्रिंस टूरिस्ट वीजा पर भारत आया है। वह विपिन गार्डन इलाके में रहता है। पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें