फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय तीरंदाजी में 3 स्वर्ण पदक विजेता लूट में गिरफ्तार, दिल्ली ओलंपिक-2018 में जीते थे 8 पदक

Thu, 21 Mar 2019 12:59 AM IST
vivek shukla पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आरोपी स्वर्ण पदक विजेता राहुल
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राष्ट्रीय तीरंदाजी में स्वर्ण पदक विजेता राहुल (20) को लूटपाट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1.33 लाख रुपये, तमंचा, दो कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। 

विज्ञापन


राहुल ने यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में हुए दिल्ली ओलंपिक 2018 में आठ मेडल जीते थे। इनमें तीन स्वर्ण, चार सिल्वर और एक कांस्य पदक था। स्पेशल सेल पुलिस अधिकारियों के अनुसार नरेश चंद ने बवाना में स्थित अपनी प्रॉपर्टी बेची थी।

12 मार्च को वह बेटे रंजीत कुमार के साथ खरीदार आकाश से 3.60 लाख रुपये लेकर घर जा रहा था। खेड़ा कलां ब्रिज के पास बाइक सवार तीन युवक आए। बदमाशों ने रंजीत को दो गोली मार दी और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


नरेला औद्योगिक थाना पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी अली, मेहताब और आकाश को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि राहुल फरार था। 19 मार्च की रात करीब 10 बजे इंस्पेक्टर संजीव कुमार व मानसिंह की टीम ने सेक्टर-21 द्वारका के अंडरपास के पास राहुल को दबोच लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें