फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीडो हत्या मामले के तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में

Wed, 05 Feb 2014 09:21 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश के छात्र नीडो तानियन की हत्या के मामले में तीनों आरोपियों-सुंदर सिंह, पवन फरमानिया व फरमान को साकेत अदालत ने मंगलवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पवन कुमार को बताया कि आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। हत्या की धारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर लगाई जाएगी।

मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी सुंदर सिंह व पवन फरमानिया के अधिवक्ता शलभ गुप्ता ने कहा कि उसके मुवक्किल घटना के गवाह हैं, लेकिन पुलिस ने उन्हें ही आरोपी बना दिया। अधिवक्ता ने दोनों आरोपियों को जमानत देने की मांग की।
विज्ञापन


अदालत ने जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए छह फरवरी की तारीख तय की है। साथ ही इसी दिन आरोपियों की शिनाख्त परेड कराने का भी निर्देश दिया है।

बता दें कि लाजपत नगर इलाके में 29 जनवरी को नीडो तानियन के हेयर स्टाइल को लेकर टिप्पणी से हुए विवाद में दुकानदारों ने उसकी पिटाई कर दी थी। 30 जनवरी को अस्पताल में तानियन की मौत हो गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग समेत छह लोगों को हिरासत में लिया था। बाद में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें