फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA Court: 30 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया मोहसिन अहमद, ISIS से जुड़े होने का है आरोप

Tue, 16 Aug 2022 03:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जांच अधिकारी ने कहा कि अहमद आईएसआईएस का कट्टर और सक्रिय सदस्य है। पूरे मामले का खुलासा करने के लिए आरोपी से पूछताछ करने की जरूरत है।
विज्ञापन
Mohsin Ahmad - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएसआईएस के कथित सक्रिय सदस्य मोहसिन अहमद को एनआईए कोर्ट ने 30 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। मोहसिन को एनआईए ने 6 अगस्त को गिरफ्तार किया था। रिमांड खत्म होने के बाद उसे आज अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन


एनआईए ने मोहसिन को बाटला हाउस में एक तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया था। जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि मोहसिन को भारत के साथ-साथ विदेशों में सहानुभूति रखने वालों से आतंकवादी संगठन के लिए धन एकत्र करने और इसे क्रिप्टो करेंसी के रूप में सीरिया और अन्य स्थानों पर भेजने के आरोप में दिल्ली में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। एनआईए का कहना है कि अहमद आईएसआईएस का कट्टर और सक्रिय सदस्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें