फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एनआईए ने आपराधिक गिरोह के तीन सरगना पकड़े, हत्या-वसूली समेत कई मामले में संलिप्तता पर की कार्रवाई

सार

एनआईए ने आरोपियों को विभिन्न प्रकार की आपराधिक गतिविधियों जैसे हत्या, लोगों से अपने गिरोह को चलाने के पैसा वसूलने के लिए धमकाना आदि में संलिप्तता के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को दहशत फैलाने की साजिश को अंजाम देने के आरोप में आपराधिक गिरोह के तीन सरगना पकड़े हैं। आरोपियों को विभिन्न प्रकार की आपराधिक गतिविधियों जैसे हत्या, लोगों से अपने गिरोह को चलाने के पैसा वसूलने के लिए धमकाना आदि में संलिप्तता के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


एनआईए के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की पहचान नीरज, कौशल और भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी हत्या सहित विभिन्न प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं। ये ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के जरिए इस तरह की आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए फंड भी जुटा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें