फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों और बैंक पर 20 करोड़ के गबन का आरोप, एलजी ने दिए एफआईआर के आदेश

Sat, 24 Sep 2022 02:07 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली

सार

एलजी ने मुख्य सचिव को इस संबंध में डीजेबी और बैंक अधिकारियों के अधिकारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा इसमें संलिप्त निजी कंपनी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना - फोटो : ANI-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने पानी के बिल में 20 करोड़ रुपये का गबन करने के आरोप में दिल्ली जल बोर्ड (DJB), एक बैंक और एक निजी कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। एलजी कार्यालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली सरकार या डीजेबी से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, यह मामला सबसे पहले 2019 में प्रकाश में आया जब आरोप लगे कि उपभोक्ताओं से 20 करोड़ रुपये पानी के बिल के तौर पर इकट्ठे किए गए जो डीजेबी के बैंक खातों में जमा नहीं किए गए। दावा किया गया कि इसके बावजूद बिल जमा करने में संलिप्त कंपनी का अनुबंध खत्म नहीं किया गया।



एलजी ने मुख्य सचिव को इस संबंध में डीजेबी और बैंक अधिकारियों के अधिकारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा इसमें संलिप्त निजी कंपनी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि एलजी ने मुख्य सचिव को जल्द से जल्द फंड की रिकवरी सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है। एलजी ने इस संबंध में एक्शन रिपोर्ट 15 दिन में पेश करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें