फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: स्टेशन में करंट से शिक्षिका की मौत पर NHRC का दिल्ली सरकार और रेलवे को नोटिस, कहा- निगरानी में रहे विफल

Tue, 27 Jun 2023 03:52 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, नई दिल्ली

सार

25 जून को राजधानी में रविवार तड़के हो रही बारिश के दौरान शिक्षिका साक्षी अपने दो मासूम बच्चों और परिवार के सदस्यों के साथ चंडीगढ़ जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची ही थी।अचानक पानी में उतरे करंट से उसकी मौत से हो गई थी।
विज्ञापन
पहुंचे परिजन और शिक्षिका का (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन परिसर में करंट लगने से एक महिला शिक्षिका की मौत के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष, दिल्ली सरकार और शहर पुलिस प्रमुख को नोटिस भेजा है। एनएचआरसी के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि बिजली अधिकारियों के अलावा, भारतीय रेलवे भी इस तरह की चूक को लेकर निगरानी रखने में विफल रहा है। 

विज्ञापन

एनएचआरसी ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है, जिसमें 25 जून को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन परिसर में एक महिला की बिजली के करंट से मौत हो गई थी। बता दें कि 25 जून को राजधानी में रविवार तड़के हो रही बारिश के दौरान शिक्षिका साक्षी अपने दो मासूम बच्चों और परिवार के सदस्यों के साथ चंडीगढ़ जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची ही थी कि अचानक उसका सामना पानी में उतरी मौत से हो गया। पानी में पैर रखते ही शायद साक्षी को भी अहसास हो गया कि उसकी मौत आ गई है। 

उसने करंट लगने के बाद भी अपने दोनों जिगर के टुकड़ों को धक्का देकर अपने से दूर कर दिया था। पानी में गिरते ही साक्षी छटपटाने लगी। कुछ ही देर की छटपटाहट के बाद बच्चों के सामने ही उसकी सांसें थम गई थीं। परिजन चाहकर भी उसकी मदद नहीं कर सके, जब तक साक्षी के पास मदद पहुंची, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

रेलवे ने वायरिंग और फिटिंग दुरुस्त की

रेलवे ने जिस जगह महिला की करंट लगने से मौत हो गई थी, मंगलवार को वहां मरम्मत का काम किया। वायरिंग और फिटिंग को दुरुस्त करने का काम किया गया। उत्तर रेलवे ने मंगलवार को कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन परिसर में जहां करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई थी वहां मरम्मत कर दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें