फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना के लिए बंकर बनाएगा एनएचपीसी

Fri, 26 Apr 2019 12:37 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
भारतीय सेना (फाइल)
विज्ञापन

भारतीय सेना के लिए अब हाईटेक और उच्च कोटि के बंकर तैयार करने में भी फरीदाबाद का नाम जुड़ गया है। फरीदाबाद की नेशनल हाईड्रो पावर कारपोरेशन (एनएचपीसी) यह काम करेगी। बृहस्पतिवार को एनएचपीसी और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच इसे लेकर एमओयू साइन हुआ।

विज्ञापन

एनएचपीसी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक बलराज जोशी ने बताया कि भारतीय सेना के लिए भारत में चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर चार स्थानों पर टर्नकी आधार पर भूमिगत और अर्ध भूमिगत बंकरों का निर्माण एनएचपीसी करेगी। इसके लिए काफी समय से बातचीत चल रही थी। नवंबर 2018 में सेना ने उनसे संपर्क किया था।

रक्षा के क्षेत्र से जुड़े इस मामले में अब एनएचपीसी अहम भूमिका निभाने जा रही है। उन्होंने बताया कि इस करार के लिए सेना और एनएचपीसी के बीच एमओयू साइन हो गया है। इस समझौते के अनुसार एनएचपीसी डिजाइन, इंजीनियरिंग, सिविल निर्माण, परियोजना प्रबंधन और परियोजनाओं के निष्पादन के लिए जिम्मेदार होगा।  
विज्ञापन


इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल नव के. खंडूरी एनएचपीसी से कार्यपालक निदेशक चेरियन मैथ्यू  परियोजना निदेशक रतीश कुमार, कार्मिक निदेशक एनके जैन, तनकीनी निदेशक जनार्दन चौधरी, सीवीओ वेद प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें