फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच 24 जाम करने में फंसे कर्नल टीपी त्यागी

Mon, 24 Mar 2014 01:14 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता और रिटायर्ड दरोगा प्रेमदत्त शर्मा हत्याकांड में हाईवे 24 पर जाम कराने में आरडब्ल्यूए फेडरेशन के अध्यक्ष कर्नल टीपी त्यागी फंस गए हैं। पुलिस ने उनके अलावा मृतक पीडी शर्मा के बेटे विनोद और 150 अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


इनके खिलाफ इन पर हाईवे जाम करने और आचार संहिता के उल्लंघन करने संबंधी कई धाराएं लगाई गई हैं। उधर, टीपी त्यागी ने इस मामले में एसएसपी से मिलने की बात कही है।

हत्यारोपी विकास गिरफ्तार
हत्याकांड के मुख्य आरोपी विकास त्यागी को विजयनगर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के बेटे की हत्यारोपी पत्नी सरिता फरार है। विकास का कहना है कि उसे फंसाया गया है। उसका हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


बता दें कि पुराना विजयनगर में बृहस्पतिवार शाम रिटायर्ड दरोगा पीडी शर्मा की हत्या कर दी गई थी। वे सपा महानगर सचिव थे। रिटायर्ड दरोगा के बेटे संतोष ने रिपोर्ट लिखाई थी, जिसमें उसने अपनी पत्नी सरिता, उसके कथित प्रेमी विकास और एक ठेकेदार राजकुमार को नामजद किया था।

हजार गज जमीन का भी है विवाद
पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों का हजार गज जमीन को लेकर भी विवाद चला आ रहा है, जिस पर स्कूल बना है। दरअसल, करीब सात साल पहले हजार गज की जमीन संतोष ने सरिता के नाम ली थी।

2007 में सरिता संतोष को छोड़कर विकास के साथ रहने लगी थी। संतोष ने तलाक के लिए एप्लाई किया हुआ है, जबकि सरिता ने तलाक नहीं दिया है। रिटायर्ड दरोगा जमीन लेने के लिए पैरवी कर रहे थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें