फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चेते तो यहां पानी के पड़ेंगे लाले

Sat, 05 Jul 2014 12:09 PM IST
भरत पांडेय/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेनो समेत पूरे एनसीआर में भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। अगर यही स्थति रही और लोग नहीं चेते तो पानी की घोर किल्लत का सामना करना पड़ेगा और लोग बूंद-बूंद पानी को तरसेंगे।
विज्ञापन


नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने भूगर्भ जल विभाग ग्रेटर नोएडा को फटकार लगाते हुए कड़े कदम उठाने का आदेश दिया है।
ग्रेनो में भूजल दिनों दिन तेजी से नीचे जा रहा है। इसकी मुख्य वजह पानी की कालाबाजारी, पानी का दुरुपयोग और इलाके में लगे समर्सिबल हैं। इससे रोजाना पानी का दोहन जारी है।

हालांकि इस समस्या के लिए यहां के तेजी से हुए विकास को भी माना जा रहा है। इसके चलते परंपरागत जल संसाधन की उपेक्षा हुई। एक साल में 30 से लेकर 50 सेमी तक भूजल स्तर नीचे गिरा है, जिसको भूगर्भ जल विभाग ने खतरे की घंटी करार दिया है।
विज्ञापन


भूगर्भ जल विभाग का कहना है कि तेजी से जारी भूजल दोहन पर चिंता जताते हुए कहा कि आनेवाले दस साल में यहां पानी का गंभीर संकट पैदा होने वाला है।

यह भी पढ़ें: नोएडा में अब और महंगे नहीं होंगे फ्लैट

भूगर्भ जल विभाग में भू गर्भ जल वैज्ञानिक रघु नरेश सिंह चौहान का कहना है कि ग्रेनो में भूजल का लेबल लगातार नीचे जाना चिंता की बात है। यह स्थिति कायम रही तो आनेवाले दस साल में लोग बूंद-बूंद पानी को तरस जाऐंगे।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने भी इस मामले में फटाकर लगाई है। एनजीटी से विभागीय अधिकारी यहां पहुंचे थे। तीस से पचास सेमी के हिसाब से जल स्तर निरंतर नीचे जाना चिंता की बात है।

कई प्वाइंट किए हैं चिन्हित
भूगर्भ जल विभाग ने ग्रेनो में कई प्वाइंट चिन्हित किए हैं। इन प्वाइंटों पर भूजल नीचे जाने की पुष्टि हुई है। परी चौक को भी विभाग ने अपने प्वाइंट में शामिल किया है। यहां भी भूजल नीचे चला गया है। जिले के ग्रामीण इलाकों को भी इसमें शामिल किया गया है।

कितना नीचे गिर रहा है भू-जल स्तर
एक साल में 30 से 50 सेमी भूजल स्तर ग्रेनो में नीचे जा रहा है। इस पर विभाग ने चिंता जताई है। विभाग के अनुसार इस भूजल स्तर को विभाग ने खतरे की घंटी करार दिया है। यदि इसी तरह से भूजल स्तर गिरता रहा तो पूरी आबादी को आनेवाले दस-बीस साल में पानी के लिए तरसना पड़ेगा।
विज्ञापन


कितना नीचे गिरा है भूजल
-ग्रेनो सेक्टर-25 में 16 सेमी
- गामा एक में 48 सेमी
-डीपीएस स्कूल के समीप-30 सेमी
- नॉलेज पार्क में 11 सेमी
(यह आंकड़े वर्ष 2013-14 के है और भूगर्भ जल विभाग ग्रेनो से प्राप्त हुए है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें