फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह के खिलाफ वारंट जारी

Thu, 04 Jan 2018 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मंगू स‌िंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने में असफल होने पर दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। इस मामले की सुनवाई के दौरान डीएमआरसी के किसी भी प्रतिनिधि के पेश न होने के चलते वारंट जारी किया गया है।

विज्ञापन


एनजीटी के पीठासीन अधिकारी यूडी साल्वी ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि इससे पहले डीएमआरसी के एमडी मंगू सिंह को पेश होने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद वह पेश नहीं हुए और न ही इसका जवाब दिया कि डीएमआरसी रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने में फेल क्यूं रही।

एनजीटी ने मामले की अगली सुनवाई 14 फरवरी को तय करते हुए मंगू सिंह के खिलाफ जमानत वाएंट जारी किया है। साथ ही डीएमआरसी के एमडी को पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। यह याचिका पर्यावरणविद् विक्रांत कुमार तोंगड ने दायर की थी। इसमें  डीएमआरसी द्वारा मेट्रो स्टेशनों, ट्रैक्स और ट्रेन डिपो में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम न लगाए जाने की बात कही गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें