फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर उड़ रही एनजीटी के आदेश की धज्जियां

Wed, 05 Aug 2015 07:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीआर के क्लास वन स्टेशनों में शुमार ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर खुलेआम नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश की धज्जियां उड़ रही हैं।
विज्ञापन


यहां सफाई करने वाले कर्मचारी स्टेशन से कूड़ा एकत्र कर प्लेटफार्म पर ही जला देते हैं।  रेलवे अधिकारी जानकारी होने के बावजूद आंखें बंद किए हुए हैं।

पिछले दिनों एनजीटी ने एनसीआर के सभी प्रमुख अधिकारियों और विभागों का निर्देश जारी कर कहा था कि यहां का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। इसके लिए ठोस कदम उठाने जाने की जरूरत है।
विज्ञापन


एनजीटी ने विभागों से सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-कचरा आदि के जलाने पर भी रोक लगा रखी है। बावजूद रेलवे कर्मचारी इसे दरकिनार कर सार्वजनिक स्थल पर धड़ल्ले से कूड़ा-कचरा जला रहे हैं।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक केसी मीना का कहना है कि सफाईकर्मियों को पहले ही निर्देश जारी किए गए हैं। यदि वह कूड़े जला रहे हैं तो उनपर सख्ती की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें