राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी शुभ्रा मुखर्जी रुटीन चेकअप के लिए मंगलवार सुबह 9:45 बजे मेदांता अस्पताल पहुंची। करीब छह घंटे की जांच के बाद अस्पताल से शाम चार बजे वह दिल्ली रवाना हो गईं।
उनके अस्तपाल पहुंचने की सूचना को लेकर अस्पताल और जिला प्रशासन मुस्तैद हो गया। अस्पताल के आसपास के इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई। अस्पताल में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के पहुंचने को लेकर दिन भर अटकलें रहीं।
जानकारी के मुताबिक डॉ. नरेश त्रेहान की देखरेख में 14वें फ्लोर पर प्रथम महिला का डॉ. प्रवीण चंद्रा ने छह घंटे तक चेकअप किया। रिपोर्ट में सभी कुछ नॉर्मल होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया।