फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल तक अब दिल्ली में बनेंगे एक लाख घर

Mon, 16 Feb 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में रिहायशी मकान की कमी अब नहीं होगी। डीडीए अगले साल तक एक लाख मकान बनाने के लक्ष्य को पूरा करेगा। डीडीए बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया है। इसे लेकर दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने बजट भी पेश कर दिया है।
विज्ञापन


डीडीए ने अपने वार्षिक बजट में नौ हजार करोड़ रुपये मकानों के निर्माण और भूमि निपटारे पर इस वर्ष खर्च करेगा। इसमें हर वर्ग के लोगों के लिए मकान बनाए जाएंगे।

इनमें जनता, एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी श्रेणी वाले फ्लैट शामिल हैं। सभी मकान रोहिणी, नरेला, द्वारका, सिरसपुर, मुंडका, बक्करवाला, बवाना, बुराड़ी में तैयार होंगे। प्राधिकरण ने बपने बजट में आवासीय फ्लैटों की देख-भाल के लिए भी 360 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन योजनाओं पर खर्च होगा बजट
विभिन्न जगहों पर चल रहे दस आवासीय योजना
पंद्रह जगहों पर चल रही विकास योजनाएं
तेरह जगहों पर चल रही मुख्य सड़क योजना
चार फ्लाई ओवर का काम
34 नई आवासीय योजना
पांच खेल परिस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें