राजधानी में बारिश तो होने लगी है लेकिन अभी एक साथ पूरी दिल्ली में बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह दिल्ली में अच्छी व तेज बारिश हो सकती है।
11 व 12 जुलाई को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तेज बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
राजधानी में शनिवार को उमस काफी ज्यादा रही और मौसम में बदलाव के कारण दक्षिण पश्चिमी दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार साढ़े पांच बजे से शनिवार सुबह आठ बजे तक कुल 4.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।