फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कूड़े की गाड़ी से मिला नवजात का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कचरे के साथ नवजात का शव के फेंके जाने की आशंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। शालीमार बाग इलाके में एक कूड़े की गाड़ी से नवजात का शव मिला है। बच्चा एक से दो दिन का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामला दर्ज कर बच्चे के परिजन की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार की है। एमसीडी कर्मचारी सुनील दत्त केला गोदाम के पास स्थित कूड़ाघर के पास गाड़ी से कूड़ा निकाल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कूड़ेदान में नवजात का शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। छानबीन के दौरान पता चला कि कूड़ा को गाड़ी में शालीमार बाग चौक के आसपास के इलाके से इकट्ठा किया गया था। आशंका है कि किसी ने नवजात के शव को घरेलू कचरे के साथ फेंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही नवजात की मौत के कारणों का पता चल पाएगा। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए पुलिस कूड़ा फेंकने वालों की पहचान की जा रही है। साथ ही लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस इलाके में कोई महिला गर्भवती थी या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें