गाजीपुर इलाके में रविवार सुबह पेपर मार्केट के पास नवजात बच्चा लावारिस हालत में मिला। पुलिस ने उससे एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद मासूम को अस्पताल की नर्सरी में शिफ्ट कर दिया गया। पुलिस आसपास के इलाकों में बच्चे के माता-पिता का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा भी लिया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि गाजीपुर पेपर मार्केट के पास सड़क पर एक नवजात लड़का कपड़े में लिपटा हुआ पड़ा है। सुबह की ठंड में मासूम सर्दी से कांप रहा था। पुलिस उसे अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की जांच की तो वह पूरी तरह स्वस्थ था।
डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे का जन्म 24 घंटे पहले ही हुआ लगता है। पुलिस खोड़ा कॉलोनी, मयूर विहार, कोंडली, घड़ौली गांव व गाजीपुर के आसपास बच्ची के परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। अस्पताल के वहीं पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गाजीपुर इलाके में हर वर्ष 50 से 100 भ्रूण व नवजात बच्चों को लावारिस फेंका जाता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।