फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः पिता ने कहे अपशब्द तो बच्ची की हत्या, नशे का आदि है आरोपी

Tue, 27 Nov 2018 05:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हत्यारे के साथ दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भलस्वा डेयरी इलाके में आठ साल की बच्ची को अगवा कर उसकी हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रोहित (23) के रूप में हुई है। आरोपी का कहना है कि वह एक लड़की के साथ लिव-इन में रहता है, जिसको लेकर बच्ची के पिता ने आपत्तिजनक बात कही थी। जिसका बदला लेने के लिए उसने घटना को अंजाम दिया।  

विज्ञापन

 
बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका है, लेकिन आरोपी ने पूछताछ में इससे इंकार किया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसी बात सामने आती है तो इस मामले में पोक्सो का धारा जोड़ दिया जाएगा। गत 16 नवंबर को भलस्वा डेयरी इलाके में झाड़ियों में आठ साल की बच्ची का शव मिला था। उसके चेहरे को जलाने की कोशिश की गई थी। परिजनों ने आशंका जताई है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है।  

परिजनों से पूछताछ में पता चला कि बच्ची 15 नवंबर की रात घर से गायब हुई थी। उस समय घर में पड़ोस में रहने वाला रोहित भी मौजूद था जो घटना के बाद से गायब है। परिवार वालों ने बताया कि रोहित नशे का आदी है और बच्ची के पिता के साथ नशा कर उसके घर में ही सो जाता था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना वाली रात परिवार के सभी सदस्यों के सो जाने के बाद वह बच्ची को अगवा कर झाड़ियों में ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। बच्ची के शोर मचाने पर उसने गला घोंट दिया और पत्थर से बच्ची के सिर को कुचल दी। पुलिस के मुताबिक बच्ची आरोपी को अंकल कहकर बुलाती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें