बीते कई दिनों से शीत लहर व पाले का प्रकोप झेल रहे दिल्ली वालों के लिए साल का पहला दिन काफी सुहावना रहा। मंगलवार को सुबह से ही खिली तेज धूप ने ठिठुरन से काफी राहत दिलाई। हालांकि शाम होते-होते आसमान में आंशिक रुप से बादलों ने डेरा जमाया।
इससे भी सर्दी का ज्यादा अहसास नहीं हुआ। हालांकि वर्ष 2013 केबाद सबसे सर्द रहा साल का पहला दिन। मौसम विभाग ने आगामी सात जनवरी तक लगभग ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है।
दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री अधिक की बढ़ोतरी हुई। इस कारण से दिन की सर्दी का अहसास नहीं हुआ। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार के न्यूनतम तापमान 3.8 के मुकाबले में मंगलवार को तापमान ने थोड़ी राहत दी।
न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह से वर्ष 2013 केबाद साल कापहला दिन इतना सर्द कभी नहीं रहा।