गौरतलब है कि अभिनेता और लेखक कादर खान का निधन हो गया है। वह 81 साल के थे। उनके बेटे सरफराज ने उनके निधन की पुष्टि की है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले कुछ समय से कनाडा के एक अस्पताल में भर्ती थे।
कुछ दिनों पहले कादर खान की मौत की झूठी खबर भी आई, जिसका उनके बेटे ने खंडन किया था।