फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी छात्र की मौत मामले में नया मोड़

Fri, 31 Oct 2014 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन अक्तूबर को नोएडा सेक्टर-121 स्थित अजनारा अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से गिरकर दिल्ली आईआईटी में एमटेक के छात्र अंचल भारद्वाज की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन


छात्र के बागपत निवासी पिता महावीर भारद्वाज ने थाना सेक्टर-58 में अपने रिश्तेदारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने हत्या के मामले को बदलकर आत्महत्या के लिए उकसाने में दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में बृहस्पतिवार को अंचल की बुआ के लड़के अमित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ द्वितीय क्षेत्र नोएडा विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि दो अन्य आरोपी अमित की पत्नी सुधा और छात्र के ताऊ का लड़का नीरज शर्मा अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक अंचल के फुफेरे भाई अमित से पूछताछ के दौरान पता चला कि दशहरे वाले दिन अमित और उसकी पत्नी भाभी ने  अंचल पर जेवर चुराने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


दोनों चौड़ा स्थित अंचल के कमरे पर गए थे और बहाने से उसे सेक्टर-121 स्थित अपने फ्लैट पर ले आए थे। बाद में सुधा, अंचल की गैर मौजूदगी में उसके कमरे से लैपटॉप और उसकी मार्कशीट आदि ले गई। शाम के समय फ्लैट में अंचल पर चोरी का आरोप लगाकर जेवर वापस करने के लिए कहा गया। बातचीत के दौरान जब नाराज भाभी ने अंचल की मार्कशीट जला दी तो उसने आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी।

छानबीन के दौरान पुलिस को जली हुई हाईस्कूल की मार्कशीट भी मिल गई। अमित से पूछताछ के बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर अमित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अंचल ने जेवर सेक्टर-22 स्थित मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर 35 हजार रुपये लिए थे। मुथूट फाइनेंस में उसके आने-जाने की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें