फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने कार पर मारे डंडे, चालक की हार्ट अटैक से मौत

Tue, 10 Sep 2019 08:42 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
गौरव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यातायात कर्मी से नोकझोंक में एक शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई, जिसके बाद यातायात कर्मी मौके से फरार हो गया। इस दौरान उसकी माता व पिता साथ में थे। पिता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से दोषी यातायात कर्मी पर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन




सोमवार को मृतक गौरव शर्मा 3) के घर पुलिसकर्मी भी पहुंचे। बुजुर्ग ने पुलिसकर्मियों से कहा कि अभी वे बेटे का दाह संस्कार करके घर पहुंचे हैं। वह एक दो दिन में या खुद थाने आकर शिकायत देंगे। 

गौरव शर्मा के भाई वैभव शर्मा ने बताया कि आईटी कंपनी में काम करते थे। रविवार की शाम माता और पिता को इंदिरापुरम ले जा रहे थे। सेक्टर-62 अंडरपास पार करते ही एक सफेद वर्दी में खड़े यातायात कर्मी ने गाड़ी रोकने को कहा। 
विज्ञापन


इस पर गौरव ने साइड में कार लगा दी। जिसके बाद यातायात कर्मी ने कार की बोनट पर तीन से चार डंडे बजा दिए। इस पर गौरव की कार से उतरने के बाद नोकझोंक होने लगी, तभी अचानक गौरव सड़क पर गिर गए। यह देखकर ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि पिता राहगीर की मदद से उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने कार में ही उनकी जांच कर वापस भेज दिया। इसके बाद उसे कैलाश अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रविवार रात को यह घटना संज्ञान में आई थी। इस मामले का पता करवाया था। सेक्टर-62 के आस-पास वाहन चेकिंग करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बात की थी, लेकिन ऐसी किसी घटना से मना कर दिया।  मॉडल टाउन, काला पत्थर, छिजारसी समेत एनएच-24 पर यूपी गेट से लाल कुंआ तक गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं।
अनिल कुमार झा, एसपी ट्रैफिक गौतमबुद्धनगर

इस घटना के बारे में जानकारी मिली है। सेक्टर-62 के आस-पास रविवार सुबह तैनात रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से पूछताछ की है। उन्होंने ने इनकार किया है। मृतक के पिता अगर शिकायत करते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
श्याम नारायण सिंह, एसपी ट्रैफिक गाजियाबाद

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें