आरोप है कि पिता राहगीर की मदद से उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने कार में ही उनकी जांच कर वापस भेज दिया। इसके बाद उसे कैलाश अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रविवार रात को यह घटना संज्ञान में आई थी। इस मामले का पता करवाया था। सेक्टर-62 के आस-पास वाहन चेकिंग करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बात की थी, लेकिन ऐसी किसी घटना से मना कर दिया। मॉडल टाउन, काला पत्थर, छिजारसी समेत एनएच-24 पर यूपी गेट से लाल कुंआ तक गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं।
अनिल कुमार झा, एसपी ट्रैफिक गौतमबुद्धनगर
इस घटना के बारे में जानकारी मिली है। सेक्टर-62 के आस-पास रविवार सुबह तैनात रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से पूछताछ की है। उन्होंने ने इनकार किया है। मृतक के पिता अगर शिकायत करते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
श्याम नारायण सिंह, एसपी ट्रैफिक गाजियाबाद