फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आहार मेले में फूड और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री की नई तकनीकों ने खींचा ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत मंडपम में पांच दिन तक चला एशिया का बड़ा फूड-हॉस्पिटैलिटी फेयर आहार-2026 रहा सफल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
भारत मंडपम में पांच दिन चले एशिया के बड़े फूड और हॉस्पिटैलिटी फेयर आहार-2026 का शनिवार को समापन हो गया। मेले में देश-विदेश की कंपनियों ने फूड प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, किचन उपकरण और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़ी नई तकनीकों का प्रदर्शन किया। समापन पर विभिन्न श्रेणियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पार्टनर कंट्री श्रेणी में इटली को गोल्ड मेडल मिला।
विज्ञापन


इस अंतरराष्ट्रीय मेले में देश-विदेश की बड़ी कंपनियों और संस्थानों ने भाग लिया। फूड प्रोसेसिंग, किचन मशीनरी, पैकेजिंग तकनीक, कैफे-रेस्टोरेंट उपकरण और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़ी नई तकनीकों ने उद्योग जगत और आम लोगों का खास ध्यान खींचा। मेले के दौरान हैवी फूड मशीनरी, आधुनिक किचन उपकरण, पैकेजिंग इनोवेशन और कैफे-रेस्टोरेंट के लिए स्मार्ट टेक्नोलॉजी सबसे ज्यादा पसंद की गई। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने भी यहां फूड इंडस्ट्री में हो रहे बदलावों और नई तकनीकों को करीब से देखा। आईटीपीओ के चेयरमैन जावेद असरफ ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आहार मेले का 40वां संस्करण अलग-अलग क्षेत्रों से आए उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, प्रदर्शकों और साझेदारों के लिए बेहद सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें